विधायक प्रीतम लोधी की माताजी के निधन पर शोक जताने पहुंचे श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी

3 Views

ग्वालियर (12 मार्च 2026): पिछोर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक श्री प्रीतम लोधी जी के गृह ग्राम जलालपुर (ग्वालियर) में आज शोक का माहौल रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने विधायक लोधी के निवास पर पहुँचकर उनकी पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती भागवती लोधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिंधिया जी ने परिवार को बंधाया ढांढस

विधायक प्रीतम लोधी जी की माताजी का हाल ही में निधन हो गया था, जिसके बाद आज महाराज सिंधिया जी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने माताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विधायक प्रीतम लोधी एवं अन्य शोकाकुल परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।



“दिवंगत आत्मा को मिले श्रीचरणों में स्थान”

केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में लोधी परिवार को संबल और यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विधायक प्रीतम लोधी ने जताया आभार

इस कठिन समय में महाराज सिंधिया जी की उपस्थिति और उनकी स्नेहपूर्ण संवेदनाओं के लिए विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “पूज्य माताजी को अर्पित उनकी श्रद्धांजलि के लिए हृदय से आभार।”

संपूर्ण पिछोर विधानसभा और लोधी परिवार के प्रति हमारी ओर से भी विनम्र संवेदनाएँ।

ॐ शांति!