भोपाल में गोपाष्टमी पर्व और विराट गौ संवर्धन संकल्प सभा का भव्य आयोजन

33 Views

गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल

भारतीय संस्कृति में गाय का स्थान सदैव से पूज्यनीय रहा है। गोपाष्टमी का पर्व गौ माता के प्रति हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता को व्यक्त करने का एक पावन अवसर है। इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश से कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ने वाली दीदी सुश्री उमा भारती जी के द्वारा एक विशेष #विराटगौसंवर्धनसंकल्पसभा का आयोजन किया जा रहा है।

📅 तिथि: 29 अक्टूबर, बुधवार
⏰ समय: दोपहर 1 बजे
📍 स्थान: दुर्गा हनुमान मंदिर, दशहरा मैदान, अयोध्या बायपास रोड, भोपाल

जन-जन तक पहुँच का प्रयास

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछोर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रीतम लोधी जी द्वारा रायसेन जिले की #भोजपुर_विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे #अमोदा, #डगरवारा, #हाज़ली, #सलकनी, #पोलाहा, #भोजपुर आदि स्थानों पर विस्तृत भ्रमण किया गया। स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए, उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

आप सभी हैं आमंत्रित

यह सभा न केवल गौ संवर्धन के प्रति हमारे संकल्प को दोहराने का अवसर है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का साधन भी है। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस पुनीत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इसे भव्य एवं सफल बनाने में अपना योगदान दें।

आइए, मिलकर गौ माता के कल्याण और संवर्धन के इस पावन उद्देश्य को साकार करें।

जय हिन्द, जय गौ माता!